फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मिल में अरहर की दाल 68 तो फुटकर में 100 रुपये किलो

विज्ञापन
शहर के एक मिल में तैयार की जाती दाल। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विदेशों से भरपूर मात्रा में सस्ती दालें आने के बाद भी आम आदमी को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। मिल से 68 रुपये किलो में तैयार होकर निकलने वाली अरहर की दाल फुटकर में 100 रुपये किलो है। कहीं-कहीं यह भाव और भी ज्यादा है। यही हाल दूसरी दालों का है। मिल संचालकों का कहना है कि फुटकर में ज्यादा मुनाफाखोरी होने के कारण आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन




दलहन व्यापारियों के अनुसार म्यांमार के रंगून से अरहर की दाल, कनाडा से मसूर और ऑस्ट्रेलिया से चने की दाल बड़ी मात्रा में आ रही है। विदेशों से आने वाली अरहर की दाल करीब 5500 रुपये प्रति क्विंटल, मसूर 6200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चने की बिना प्रोसेस वाली दाल लगभग 5400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव में है। प्रोसेस करने के बाद इनको बेचा जाता है।



मसलन, अरहर की दाल तैयार होने के बाद उसकी कीमत मिल से निकलने पर 6800 रुपये प्रति क्विंटल हो जाती है। इसके बाद थोक और फुटकर कारोबारियों का कमीशन, भाड़ा आदि जोड़ कर इसको बेचा जाता है। वर्तमान में फुटकर बाजार में अरहर की दाल लगभग 100 रुपये किलो है।
विज्ञापन




इधर, विदेशी दालों की कम कीमतों के चलते किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा। हाथरस के दलहन कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है। मिल संचालकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। जनपद की 28 दाल मिलों में रोजाना लगभग 25 ट्रकों से लगभग 500 टन विदेशी दाल पहुंच रही है।








स्थानीय उत्पादकों की बढ़ी चिंता



किसानों और कारोबारियों का कहना है कि यदि विदेशी दालों की अनियंत्रित आवक इसी तरह जारी रही तो स्थानीय दलहन उत्पादन और छोटे उद्योगों पर गंभीर असर पड़ सकता है। माना जा रहा है कि किसानों को राहत देने के लिए बाजार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।







विदेशी दालों की आवक लगातार बढ़ रही है। इससे केवल फुटकर विक्रेताओं का मुनाफा बढ़ रहा है, ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।



-गोविंद प्रसाद अग्रवाल, दलहन कारोबारी।





विदेशों में इस समय भारत के लिए दाल तैयार की जा रही है। इसका असर हमारे दलहन उद्योग पर पड़ रहा है। लगातार आयात से उठापटक भी अधिक है। अरहर, मसूर, चने की दाल की आवक अधिक है।
विज्ञापन




-पूरनचंद्र अग्रवाल, दलहन कारोबारी।









फुटकर में दलहन के दाम



दाल




दाम



अरहर की दाल


100 रुपये किलो



काली मसूर की दाल

80 रुपये किलो



मसूर धुली हुई दाल

80 रुपये किलो



मूंग की छिलका दाल

100 रुपये किलो



मूंग की धुली दाल
120 रुपये किलो



चने की दाल


90 रुपये किलो



उड़द की छिलका दाल

100 रुपये किलो



उड़द की धोवा दाल

130 रुपये किलो









जनपद में दलहन कारोबार



-28 दाल मिलों का संचालन



-500 टन दलहन की रोजाना आवक



-95 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें