फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मोबाइल पर पति से कहासुनी, महिला ने दी जान

विज्ञापन
रेखा देवी का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला आम में पति से मोबाइल पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। विवाहित की मौत की सूचना पर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन




थाना पुलिस के अनुसार कासगंज जनपद के कसेरी गांव निवासी थान सिंह की बेटी रेखा देवी की शादी दस साल पहले वर्ष 2015 में नगला आम निवासी सुनील से हुई थी। सुनील वर्तमान में सूरत में एक कपड़ा फैक्टरी में कार्यरत है। बृहस्पतिवार नौ अप्रैल को रेखा का पति सुनील से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद रेखा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।



जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी बृहस्पतिवार की रात गांव पहुंच गए। रेखा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही रोना-बिलखना शुरू हो गया। शोक के चलते आसपास के घरों में चूल्हे भी नहीं जले। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें