सादाबाद में बिजली महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतें निरंतर प्राप्त हो रही हैं। जल्द ही इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उक्त बातें विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि सादाबाद नगर और क्षेत्र में चेकिंग और बकाए के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सादाबाद में बिजली महकमे के कुछ अधिकारी विभाग ईमानदार उपभोक्ताओं का शोषण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। समय से बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली चोरी के नाम पर एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। जल्द ही अगर यह नहीं थमा तो क्षेत्र की जनता के साथ इस भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा।