फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्रीपेड मीटरों को पोस्टपेड कराने के लिए आवेदन शुरू

Fri, 10 Apr 2026 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रीपेड बिजली मीटर को पोस्टपेड में बदलवाने के लिए जिले में उपभोक्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपने कनेक्शन को पोस्टपेड कराने के लिए बिजलीघरों पर आवेदन दे रहे हैं।
विज्ञापन





शहर के ओढ़पुरा बिजलीघर पर भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता आवेदन लेकर पहुंचे, जहां विभागीय अधिकारियों द्वारा आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रीपेड मीटर में बार-बार रिचार्ज की समस्या और अचानक आपूर्ति बाधित होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए वे पोस्टपेड प्रणाली को अधिक सुविधाजनक मान रहे हैं।




प्रदेश स्तर पर अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ऐसे में विद्युत विभाग के अधिकारी फिलहाल केवल आवेदन एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता प्रथम संदीप कुमार का कहना है कि शासन से स्पष्ट दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही इन आवेदनों पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के ये हैं निर्देश

-प्रीपेड मीटर का विरोध होने पर अनिवार्यता खत्म

-अब लगाए सिर्फ जाएंगे स्मार्ट मीटर, प्रीपेड नहीं होंगे

-पहले से प्रीपेड किए गए मीटर भी हो सकेंगे पोस्टपेड

-जनपद में करीब 2.77 लाख हैं विद्युत उपभोक्ता

-जनपद में करीब 1.35 लाख उपभोक्ता के मीटर हो चुके प्रीपेड

-शेष 1.42 लाख उपभोक्ताओं के अभी तक नहीं बदले गए हैं मीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें