फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 16 ट्रेडों में 552 सीटों पर विद्यार्थी ले सकते हैं एडमिशन

Tue, 13 May 2025 03:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ में 552 और निजी आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन
आईटीआई सिकंदराराऊ हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो गई। आईटीआई सिकंदराराऊ में 16 ट्रेडों में 552 सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कक्षा 10 पास करने के बाद काफी विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए आईटीआई एक महत्वपूर्ण विकल्प है। इस बीच आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ में 552 और निजी आईटीआई में करीब 2500 सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार का कहना है कि आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


राजकीय आईटीआई में ट्रेडों के नाम
- स्टेनो हिंदी। 
- सीएचएनएम।
- कोपा। 
- ट्रैक्टर मैकेनिक। 
- बेसिक कॉस्मेटोलॉजी। 
- स्विंग टेक्नोलॉजी।
- फिटर। 
- इलेक्ट्रीशियन। 
- वेल्डर। 
- कैम प्रोगामर। 
- बेसिक डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफायर।
- आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स। 
- ईपीडी। 
- सीएईडी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें