फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Awasiya Vidyalaya: प्रवेश के लिए आवेदन 31 जनवरी तक, प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी को, ऐसे लें एडमिशन

Fri, 12 Jan 2024 10:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अटल आवासी विद्यालय में कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी।  
विज्ञापन
अलीगढ़ में टमकौली का अटल आवासीय विद्यालय - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में संचालित अटल आवासी विद्यालय में भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई का मौका मिल रहा है। इस विद्यालय में कक्षा छह व कक्षा नौ में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को इस आवासीय विद्यालय में निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कुल 280 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें कक्षा-6 के लिए 140 व कक्षा-9 के लिए 140 प्रवेश लिए जाएंगे। दोनों कक्षाओं में कुल मिलाकर 140 छात्र व 140 छात्राएं होनी चाहिए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने बताया कि इसके लिए 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें