फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Awasiya Vidyalaya: कक्षा छह व नौ के लिए आवेदन 31 जनवरी तक, प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को

Fri, 02 Jan 2026 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अटल आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के बालक-बालिका आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय अलीगढ़ - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कक्षा छह में 80 बालक व 80 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा नौ में 32 बालक और 31 बालिकाओं की सीटें रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को होगी। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण जल्द होगा।

विज्ञापन


प्रवेश प्रक्रिया में कोविड काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। वही छात्र प्रवेश के पात्र होंगे, जिनके अभिभावक उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हों। हाथरस जनपद में करीब एक लाख निर्माण श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हैं। चयनित विद्यार्थियों को आवासीय सुविधा के साथ निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के बालक-बालिका आवेदन कर सकते हैं।

 श्रम प्रवर्तन अधिकारी सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की मदद श्रम प्रवर्तन कार्यालय से ली जा सकती है। उद्देश्य यही है कि अधिक से अधिक बच्चे इस परीक्षा में प्रतिभाग करें, ताकि मेधावी बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें