राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में शनिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। छात्रा वर्ग में हुई 100 एवं 200 मीटर दौड़ में अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में हुई 100 एवं 200 मीटर दौड़ में रोहित अव्वल रहे। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं मसाल दौड़ के साथ किया गया।
छात्रा वर्ग की गोला फेंक प्रतयोगिता में भी अनु प्रथम रहीं। चक्का फेंक में किरन और भाला फेंक में डिंपल ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की गोला फेंक में सचिन, चक्का फेंक में मिथुन तथा भाला फेंक में योगेंद्र प्रथम स्थान पर रहे। शेष प्रतियोगिताएं 23 फरवरी को आयोजित की जाएंगी। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
प्राचार्या डॉ. मृदुला गौतम एवं प्रो. सत्यप्रिया बंसल की अध्यक्षता में प्रतियोगिताओं का संचालन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह कुशवाहा एवं समिति सदस्य डॉ.डीके गौतम, डॉ. नरेंद्र सिंह और डॉ.राधा शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. शशि कपूर तथा विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक राजीव सिन्हा ने खेलों का महत्व बताया।
आयोजन में डॉ. दिनेश कुमार तोमर, डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. नीरज उपाध्याय तथा डॉ. अनुराधा अग्रवाल ने पंजीकरण, निर्णायक एवं उद्घोषक की भूमिका निभाई। संजय शर्मा, ओमकार वर्मा, अमित एवं ओम सिंह का विशेष सहयोग रहा।