फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैरहाजिर मिले अफसर-कर्मियों से मांगा जवाब

Thu, 17 Jul 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने बुधवार को विकास खंड कार्यालय सिकंदराराऊ, कृषि रक्षा इकाई, मऊ चिरायल में आश्रम पद्धति विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर मानिकपुर का निरीक्षण किया। ब्लॉक में कई अधिकारी व कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इन सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

कृषि रक्षा इकाई कार्यालय में कृषि रक्षा सुपरवाइजर गैरहाजिर मिले। परिसर में गंदगी मिली। मऊ चिरायल में निर्माणाधीन आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता ने बताया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 24.20 करोड़ है। इसके सापेक्ष अभी तक 18.15 करोड़ रुपये प्राप्त हुएहहैं। 17.55 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परियोजना का टेंडर 2019 में किया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा 2022 तक उम्मीद के मुताबिक कार्य नहीं किए जाने के कारण उसका टेंडर निरस्त कर दिया गया।
यहां मुख्य भवन के पीछे की साइड में दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप नहीं बनाई गई थी। प्राथमिक विद्यालय श्यामपुर मानिकपुर के निरीक्षण में 53 में से 40 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय में पानी की व्यवस्था समुचित नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें