फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेलवे के खुले फाटक में घुसा ट्रक, गेटमैन बाल-बाल बचा, आवगमन हुआ बाधित

Thu, 17 Jul 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रक अनियंत्रित होकर खुले रेलवे फाटक से टकरा गया। गति इतनी तेज थी कि ट्रक से सिर्फ रेलवे फाटक ही नहीं, बल्कि केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन घटना में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मथुरा-बरेली राजमार्ग की मेंडू रेलवे क्रॉसिंग केबिन में घुसा ट्रक - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंडू रेलवे फाटक को 15 जुलाई की रात करीब तीन बजे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। रात करीब तीन बजे हुई इस घटना में गेटमैन बाल-बाल बच गया, लेकिन गेटमैन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन


मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खुले रेलवे फाटक से टकरा गया। गति इतनी तेज थी कि ट्रक से सिर्फ रेलवे फाटक ही नहीं, बल्कि केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद गेटमैन इस घटना में बाल-बाल बच गया। मौके पर ट्रक सड़क पर आड़ा होकर फंस गया। करीब 30 मिनट तक यहां सड़क परिवहन बाधित रहा। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क से हटवाया और उसे कब्जे में ले लिया। इस दौरान फाटक व उसके पैनल के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने पर मैनुअल फाटक के जरिये ट्रेनों का निकाला जा रहा है।

आरपीएफ मथुरा के थाना प्रभारी रनजीत यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। तकनीकी टीम को यह फाटक सही करने मेें करीब तीन दिन का समय लेगा। तब तक मैनुअल फाटक लगाकर ट्रेनों को गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें