फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सादाबाद में बुखार से एक और व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा रहा कोहराम

विज्ञापन
बुखार से मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
सादाबाद के सलेमपुर में बुखार से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा रहा कोहराम
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई घटना की जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद में जानलेवा बुखार का कहर जारी है। बुखार की चपेट में आकर फिर एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच रहा। बताते हैं कि यह व्यक्ति पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था, काफी इलाज कराने के बाद भी इसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई।
जानकारी के मुताबिक, सादाबाद क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रामवीर सिंह नागर पुत्र लाल सिंह उम्र करीब 65 साल पिछले पांच दिन से बीमार थे। उन्हें बुखार आया था, काफी इलाज कराने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो परिजन उन्हें रविवार की रात सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र से उन्हें रैफर कर दिया गया, जब परिजन उन्हें आगरा ले जाने लगे तो आगरा जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक रामवीर भूमिहीन थे और टेलर का काम कर अपने परिवार का गुजारा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी गांव के अरूण शर्मा व अन्य लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद मौके क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी। मृतक के परिजनों का आरोप था कि गांव में गंदगी का आलम है, इससे गांव में मच्छर काफी संख्या में हैं। एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है, उन्होने मौके पर तहसील टीम को भेजकर जांच पड़ताल करा ली है, नियमानुसार मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें