फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए हाथरस के सहपऊ में भी डेंगू ने दिखाया क्या असर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहपऊ में भी तीन लोग डेंगू की चपेट में
विज्ञापन

कस्बे के दो, वीरनगर के एक मरीज का आगरा में चल रहा उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। क्षेत्र में डेंगू की दहशत फैल गई है। क्षेत्र के कई गांवों और कस्बे से भी कई मरीज अपना आगरा में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला ओझियाना निवासी अवधेश कुमार उपाध्याय के छह वर्षीय पुत्र देव कुमार एवं मोहल्ला जाटव पुरी निवासी जुगेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री निशा के अलावा गांव वीर नगर निवासी रामजीलाल के 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार को आगरा में डॉक्टरों ने डेंगू घोषित कर दिया है। इधर, कस्बे में फॉगिंग नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

इसे लेकर कन्हैया गेस्ट हाउस में हुई बैठक में भी लोगों ने एसडीएम रामजी मिश्र से शिकायत की थी। जब कस्बे में फॉगिंग नहीं होने एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ने पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक में मौजूद ईओ से कहा कि क्या किसी की जान जाने के बाद फॉगिंग कराई जाएगी। उन्होंने ईओ को बैठक के बीच में ही फॉगिंग कराने का निर्देश देकर रवाना कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे में इस मौसम में फॉगिंग नहीं होना एक बड़ी भूल है। यदि मंगलवार तक कस्बे में फॉगिंग नहीं कराई गई तो ईओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रामजी मिश्र, एसडीएम सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें