फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसायन में बुखार से एक और बच्ची की हुई मौत

Tue, 12 Sep 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हसायन में बुखार से बच्ची की मौत के बाद होता हंगामा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को हसायन के गांव लोधीपुर में एक और मासूम बच्ची की मौत बुखार से हो गई। परिजनों ने हसायन के झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


गांव लोधीपुर निवासी राजकुमार की पांच साल की मासूम बेटी आशा को चार दिन पहले बुखार आया था। राजकुमार ने आशा का उपचार हसायन के ही एक चिकित्सक के यहां कराया। चिकित्सक के इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। इससे आशा के परिजन भड़क गए। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।

हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके गलत उपचार की वजह से ही उनकी मासूम बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इससे हसायन में बुखार से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। रविवार को भी दो लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें