फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल

Sun, 12 Apr 2026 09:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया था। हत्याकांड में अब तक आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी वंश सोनी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश उर्फ सोनू निवासी दिल्ली वाला चौकी की हत्या में शामिल एक और आरोपी को सहपऊ कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल शाम गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने वंश सोनी निवासी श्याम कुंज कॉलोनी, आगरा रोड को गिरफ्तार किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि वंश भी इसी गिरोह का सदस्य है। पुलिस अब तक इस हत्याकांड में आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। 

यह है मामला
मकान के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू (40) की हत्या कर शव सहपऊ क्षेत्र के गंदे नाले में फेंक दिया था। 7 अप्रैल की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शिनाख्त होने के बाद मृतक की बहन ने कोतवाली सहपऊ में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें