धार्मिक कार्यक्रम से लौटते समय रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई तथा प्लॉट की दीवार तोड़ती हुई खेत में पलट गई। पास ही में गाड़ी एक इमारत की दीवार से भी टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।
हाथरस के जलेसर रोड पर गांव तिपरस के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से दो को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ का परिवार धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव गढ़ी जैनी आए थे। शाम को अलीगढ़ लौटते समय रास्ते में तिपरस पर सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित हो गई तथा प्लॉट की दीवार तोड़ती हुई खेत में पलट गई। पास ही में गाड़ी एक इमारत की दीवार से भी टकराई।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर राहगीर व ग्रामीण एकत्रित हो गए। हादसे में कार सवार राहुल व हर्ष निवासी अलीगढ़ तथा आयुष उर्फ गोलू निवासी गढ़ी जैनी घायल हो गए। राहुल व गोलू को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया है।