फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या: एक और आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी, पहले पकड़ा जा चुका है एक

Sun, 27 Oct 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

13 अक्तूबर को गांव नगला शेखा कदमखंडी के निकट हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या कर दी गई थी। इसमें चार लोगों के नाम सामने आए थे। 
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 27 अक्तूबर को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से आला कत्ल, एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। 

विज्ञापन


सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि 13 अक्तूबर को गांव नगला शेखा कदमखंडी के निकट हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या कर दी गई थी। इसमें चार लोगों के नाम सामने आए थे। इसमें से एक आरोपी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। 27 अक्तूबर को दूसरे आरोपी धर्मवीर उर्फ पप्पू पुत्र शांतिलाल निवासी गांव नगला छत्ती सादाबाद को नगला छत्ती स्थित एक बंद पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
धर्मवीर पहले भी जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध थाना सादाबाद में हत्या का प्रयास, मारपीट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सीओ ने बताया कि घटना में सम्मिलित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें