फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गड्ढे में ट्रैक्टर उछला, ऊपर बैठा युवक लिंक पर गिरा, उपचार के दौरान हुई मौत

Sun, 27 Oct 2024 09:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठा सोनू ट्रैक्टर और ट्रॉला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ के गांव नगला मनी निवासी एक युवक की 27 अक्तूबर रात को ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र राजू बघेल पास के गांव नगला सेवा में एक किसान के यहां कार्य करते थे। 27 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉला में भरकर लाए जा रहे आलू के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहे थे। अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में आने पर उछल गया, जिससे उसके ऊपर बैठे सोनू ट्रैक्टर और ट्रॉला के लिए लगी हुई लिंक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन उनको उपचार के लिए आगरा ले गए। वहां शाम को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें