दाऊजी मेले के कार्यक्रम संयोजकों की घोषणा
कई दिनों की जद्दोजहद के बाद की हुई सूची फाइनल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन की ओर खाका खींच दिया गया है। लंबे समय से संयोजकों के नामों को लेकर चल रही अटकलों पर बुधवार की दोपहर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की ओर से सूची फाइनल होने के बाद विराम लग गया है।
कार्यक्रमों के संयोजक फाइनल होने के बाद संयोजकों को उनके समर्थकों की ओर से बधाइयां मिलना भी शुरू हो गई थीं। हर बार की तरह मेले की शुरुआत गणेश पूजन और ध्वज पूजन के साथ होगी। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को समन्वयक तौर भी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम संयोजकों की ओर से सूची फाइनल होते ही मेले की तैयारियों की रूपरेखा भी तय करनी शुरू कर दी गई है।
ये हैं मेला के कार्यक्रमों के संयोजक
2 सितंबर को एनसीसी स्काउट रैली के लिए कमाडेंट एनसीसी, गणेश पूजन एवं ध्वजारोहण के लिए रामेश्वर शर्मा, बाल छात्र-छात्राओं को लड्डू वितरण के लिए पुजारी मंदिर श्रीदाऊजी महारा, गुरुजनों के सम्मान के लिए तहसीलदार सदर, वेद भगवान शोभायात्रा के लिए जितेंद्र स्वरूप शर्मा, तीन सितंबर को हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए देवेंद्र दीक्षित शूल, चार सितंबर को दाऊजी जन्मोत्सव के लिए अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, मेला उद्घाटन समारोह के लिए एडीएम, अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल के लिए कप्तान सिंह ठेनुआं, पांच सितंबर को साइंस क्विज के लिए अनिल कुशवाहा, कृषि गोष्ठी के लिए अनिल कुमार गुप्ता, देवी जागरण के लिए प्रमोद दहलवी, छह सितंबर बेटी बचाओ सम्मेलन के लिए शालिनी पाठक, डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी के लिए सुनील कुमार, स्वांग के लिए सूरजपाल सिंह कुशवाहा, सात सितंबर को संगीत नृत्य प्रतियोगिता के लिए जय शर्मा, ख्याल गायकी के लिए सौरभ शर्मा, आठ सितंबर को पेंशनर्स सम्मेलन के लिए अमृत सिंह पौनिया, लोकतंत्र रक्षक पेंशनर्स सम्मेलन के लिए कृष्ण गोपाल शर्मा, नौ सितंबर को राजा दयाराम एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह संग्राम सेनानी की स्मृति में कार्यक्रम के लिए मनोज शर्मा, सामाजिक विचार गोष्ठी के लिए चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, 10 सितंबर को हाथरस का इतिहास कार्यक्रम के लिए अनिल बौहरे, कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अखिलेश गुप्ता, बृजभाषा कवि सम्मेलन के लिए डॉ. उपेंद्र झा, 11 सितंबर को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान के लिए अमर उजाला, महिला सम्मेलन के लिए अखिलेश गुप्ता, कराटे प्रतियोगिता के लिए मांधाता सिंह, लॉफ्टर शो के लिए चंद्रवीर सिंह चौधरी, 12 सितंबर को मंडल स्तरीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार सम्मेलन के लिए राजेश सिंघल, डाक टिकट प्रदर्शनी के लिए शैलेंद्र वार्ष्णेय, वेद भगवान परावर्तन यात्रा के लिए जितेंद्र स्वरूप शर्मा, भजन संध्या के लिए संदीप शर्मा, 13 सितंबर को सर्वधर्म सम्मेलन के लिए बीके सीता बहन, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का सम्मान के लिए हेमंत कुमार सिंह, अधिवक्ता सम्मेलन के लिए पवन कुमार तोमर, रसिया दंगल के लिए अशोक कुमार गोला, 14 सितंबर को बुनकर सम्मेलन के लिए रमनलाल माहौर, व्यापारी/ जीएसटी सम्मेलन के लिए रमन लाल माहौर, अखिल भारतीय महाकवि सम्मेलन, 15 सितंबर को सहकारिता सम्मेलन के लिए राजेश कुमार, पंजाबी दरबार के लिए सोनवीर चौधरी, 16 सितंबर
को यातायात जागरुकता कार्यक्रम के चमरेश कुमार, शिक्षा मित्र सम्मेलन के बृजेश वशिष्ठ, कवियित्री सम्मेलन के लिए मीरा दीक्षित, 17 सितंबर को वाद विवाद प्रतियोगिता के मोहनलाल, पूर्व माध्यमिक शिक्षक सम्मेलन के लिए सुरेश कुमार शर्मा, कव्वाली के लिए शरद उपाध्याय, 18 सितंबर को सफाई कर्मचारी सम्मेलन के लिए बद्रीलाल, एक रात कन्हैया से बात की बीके भावना बहन, 19 सितंबर को मानवाधिकार सम्मेलन के लिए प्रवीण वार्ष्णेय, गंगा जमुनी मुशायरा के लिए चंद्र गुप्त विक्रमादित्य, 20 सितंबर को वन्य जीव जंतु एवं पर्यावरण सम्मेलन के लिए भवतोष मिश्र, मंडल, जिला स्तरीय कवि सम्मेलन के लिए श्याम बाबू चिंतन, शाम ए गजल के दीपक शर्मा, 21 सितंबर को पंचायत राज सम्मेलन के चौधरी चंद्रवीर सिंह, पुलिस प्रशासन एवं जन सहभागिता सम्मेलन की बीके शांता, महारास एवं बृज सांस्कृतिक संगीत, छप्पन भोग, मयूर नृत्य कार्यक्रम के शशिकांत गौतम, 22 सितंबर को समापन समारोह के लिए एडीएम व एसडीएम, संगीत सम्मेलन के लिए अनुराग अग्रिहोत्री को संयोजक बनाया गया है।