संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
निजी नलकूपों का लोड बढ़ाकर बिल दोगुना करने से आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय लोक दल के बैनर तले मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार को विद्युत नियामक आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए नलकूपों पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लिए जाने की मांग की गई।
रालोद के बृज क्षेत्र अध्यक्ष और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी और रालोद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी ने ज्ञापन में कहा कि तहसील सादाबाद टीटीजेड क्षेत्र में आता है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को देखते हुए किसानों को तमाम सहूलियत दे रही है। लेकिन सादाबाद तहसील के किसानों के अरसे से चले आ रहे निजी नलकूप के लोड को 10 हार्सपावर से बढ़ाकर 15 हार्स पावर का कर दिया गया है। जिससे अब नलकूप का बिल 1600 रुपये प्रति माह से बढ़कर 3100 रुपये आ रहा है। ज्ञापन में निजी नलकूपों के संयोजन पर बढ़ाए गए विद्युत भार को वापस लिए जाने की मांग की गई। रालोद नेताओं ने आधार कार्ड केंद्र व बाजरा क्रय केंद्र खोले जाने की भी मांग की।
इस मौके पर चंद्रेश चौधरी, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, सुरेंद्र सिंह, कुंजिल सिंह, बहादुर सिंह एडवोकेट, शिव कुमार वर्मा, दीपू चौधरी, सचिन पहचरा, भूरा चौधरी, भोला चौधरी, कर्मवीर सिंह, हरिपाल सिंह, सनेहीलाल, ओमवीर सिंह, महीपाल सिंह, एनपी सिंह, रामसहाय, अशोक कुमार, अनिल चौधरी, जगदीश, मुकेश कुमार, विजय सिंह चौधरी, जीतू चौधरी, सत्यपाल सिंह, कलौदी सिंह, कारे सिंह, धीरी सिंह, अनिल कुमार, रेव कुमार सिंह, भानुप्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, विश्वजीत सिंह आर्य, सुल्तान िसंह, राधाचरन पहलवान, बीरी सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्रशांत चौधरी, देवेंद्र काका, रफीक ठेेकेदार, महेशचंद्र मित्तल सहित अन्य काफी संख्या में किसान और नलकूप संयोजन धारक मौजूद रहे।