फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते एसडीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
कूपा गली स्थित रामश्रीदेवी कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को हाईस्कूल और इंटर के सफल और मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे ही इस देश का भविष्य हैं। अगर जीवन में सफल होना है तो लक्ष्य तय कर पढ़ाई में अभी से जुट जाना ही बेहतर रहेगा। मेहनत करके ही मंजिल आसानी से पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जो अंक आए हैं, आगे उससे भी अच्छे अंक लाने का प्रयास छात्र छात्राएं करें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ दिए जा रहे व्यावहारिक ज्ञान की भी तारीफ की।
तदुपरांत प्रबंधक महेंद्रपाल गौतम और प्रधानाचार्य सीमा गौतम ने एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त सभी लोगों ने कक्षा 10 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर संजना गौतम, किरन सिसौदिया, दुर्गेश पिप्पल, गुंजन, भावना, सिम्मी, सपना, अदिति रावत, वंशिका, अंशु, काजल और कक्षा 12 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर रोशनी, हर्षिता, नताशा, नरगिस, मिथलेश, लक्ष्मी कौशिक, कविता, प्रियंका, श्वेता, पूजा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें