जम्मू कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के कई जवानों के शहीद हो जाने के बाद जिलेवासियों का खून खौल उठा। लोगों ने जिले में जगह जगह सड़कों पर उतरकर पाक के पुतले फूं के और भारत सरकार से पाक पर जवाबी हमले की मांग की।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनरतले भी उरी में हुए आतंकी हमले के विरोध में घंटाघर पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। नेतृत्व युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुकेश राना ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष यतेंद्र वार्ष्णेय, अंकित बंसल, दीपक वार्ष्णेय, संतोष उपाध्याय, मुन्नालाल, भगवानदास, शुभम वर्मा, अंकित अग्रवाल, राहुल पंडित, जितेंद्र वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, यश गुप्ता, दीपक राना आदि थे।
लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में भी जम्मू कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को कैंडल जलाकर श्रद्धाजंलि दी गई। प्रधानाचार्य अरूण शर्मा व समस्त स्टाफ ने इन शहीदों की शहादत को नमन किया। इस मौके पर गोविंद उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, श्रवण वर्मा, नवीन यादव, स्वतंत्र भारद्वाज, हेमा गौड, डॉ. मीनू शर्मा, पूजा भाटिया, छवि माहेश्वरी, वंदना खुराना, स्वाति वर्मा, जॉली वार्ष्णेय, प्रशांत शर्मा, आदित्य शर्मा आदि थे।
सिकंदराराऊ। भाजपा तथा हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में बस स्टेंड पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान कृष्णा यादव, नगर अध्यक्ष उपेंद्र वार्ष्णेय, विपिन लाल, सत्यप्रकाश यादव, अमन गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, भोला वार्ष्णेय, यश शर्मा, युगल वार्ष्णेय, कमल नवमान, राहुल यादव, अंकुर गुप्ता, वैभव गुप्ता आदि थे। वहीं बार एसोसिएशन की बैठक में निवर्तमान एसडीएम एनपी पांडेय, एसडीएम केहरी सिंह ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर वीरपाल सिंह यादव, युवराज सिंह चौहान, राजेश बघेल, मुरारीलाल शर्मा, गौरी शंकर गुप्ता, एनके शर्मा, विपिन कुमार, रनवीर सिंह, बृजेश यादव आदि थे। पंत चौराहा स्थित शिव शंकर शर्मा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर चेतन शर्मा व जगवर्ती पाठक के नेतृत्व में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मित्रेश चतुर्वेदी, राहुल शर्मा, प्रकाश कश्यप, राजीव चतुर्वेदी, संदीप शर्मा, हरिओम यादव, आकाश शर्मा, विनोद कश्यप आदि थे।