फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ गुस्सा

Sun, 30 Jul 2023 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक समुदाय विशेष के युवक ने हिंदुओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। हालांकि बाद में युवक ने माफी मांगते हुए इसे अपने दोस्त की हरकत बताते हुए दूसरी पोस्ट भी की गई। इस पोस्ट को लेकर भाजपा और बजरंग दल के नेताओं में आक्रोश है। शनिवार की रात को बजंरग दल और भाजपा के पदाधिकारी पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




सूचना पर सीओ सादाबाद गोपाल सिंह भी मुरसान थाने पर पहुंच गए और शिकायती पत्र लेकर थानाध्यक्ष योगेश कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दि। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर एक युवक की आईडी से अमर्यादित और भड़काऊ टिप्पणी की गई, जिससे हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है। आरोपी युवक हिंदू नाम से इस आईडी को चला रहा है। उसके साथ उसके अन्य साथियों ने भी इस पोस्ट पर टिप्पणी की है।



इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, दिलीप मित्तल, कुलदीप चौधरी, मोनू ठाकुर, कपिल दीक्षित, जीतू शर्मा आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें