फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अप्रशिक्षित ने किया पैर के पंजे का ऑपरेशन, संक्रमण से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना हसायन के ग्राम असोई निवासी एक युवक की रविवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की इमरजेंसी में मौत हो गई। कुछ दिन पूर्व एक अप्रशिक्षित ने इस युवक के पैर के पंजे का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसके शरीर में संक्रमण फैल गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
विज्ञापन

गांव असोई निवासी रविंद्र (35) शादियों में घोड़ागाड़ी भेजने का काम करते थे। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पैर के पंजे में चोट लग गई थी। उनका इलाज गांव निवासी एक अप्रशिक्षित ने किया। उसने पंजे का छोटा ऑपरेशन कर पट्टी बांध दी। दो दिन तक तो मामला ठीक रहा, लेकिन इसके बाद उनके शरीर में संक्रमण फैलना शुरू गया। परिजनों के दबाव के कारण अप्रशिक्षित उनको सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद परिजन रविवार की सुबह उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद भी उनकी जान नहीं बच पाई। इस युवक की कमाई से ही परिवार का खर्च चल रहा था। युवक की मौत के बाद पत्नी और दो बच्चे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विलाप करने लगे। शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें