नगर पालिका परिषद की सीमा में विस्तार के बाद शामिल किए गए 30 गांवों में पाइप लाइन के जरिये घरों तक पेयजल पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 79.46 करोड़ रुपये की लागत वाली डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। स्वीकृति के लिए इसे शीघ्र शासन को भेजा जा रहा है।
करीब चार साल पहले नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार हुआ था, इसमें 30 गांवों को शामिल किया गया था। तब से ही पेयजल, सड़क, सफाई जैसी सुविधाओं की कमी से इन गांवों के लोग जूझ रहे हैं। अब हर घर नल योजना के तहत घर-घर पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। 25 नलकूप और 10 जलाश्यों के जरिये पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इनमें छह अवर और चार भूमिगत जलाश्य होंगे। इनकी क्षमता 5950 होगी।
-नगर पालिका परिषद हाथरस के सीमा विस्तार में पेयजल आपूर्ति के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही इसे बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। -सुनील कुमार सिंह, एक्सईन, जल निगम शहरी।