फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: तार पर कपड़े सुखाते समय आया करंट, शिक्षा कर्मी की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 18 Aug 2025 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजय कुमार मास्टर जी नहाने के बाद विद्यालय जाने के लिए घर के बाहर लगे एक तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। अचानक तार में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक विजय कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कली में 18 अगस्त की सुबह करीब सात बजे 43 वर्षीय विजय कुमार की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वह गांव दत्तावास में बेसिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

 
विजय कुमार गांव में मास्टर जी के नाम से प्रसिद्ध थे। 18 अगस्त सुबह करीब सात बजे वह नहाने के बाद विद्यालय जाने के लिए घर के बाहर लगे एक तार पर कपड़े सुखाने के लिए डाल रहे थे। अचानक तार में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर वह जमीन पर गिरकर घायल हो गए। 

परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्र एवं पुत्री को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें