फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत योजना: 12 वार्डों के बाशिंदों को जल्द मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत अब शहरवासियों को जल्द ही पेयजल आपूर्ति मिलनी शुरू हो जाएगी। जल निगम की ओर से जोन फर्स्ट का कार्य पूरा हो चुका है। विभाग की ओर से अन्य जोन में काम को पूरा करने की कवायद तेज कर दी गई है। विभागीय अधिकारी जल्द ही जोन फर्स्ट के क्षेत्र को नगर पालिका परिषद को हैंडओवर कर देंगे। जोन फर्स्ट के तहत आने वाले बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति दिए जाने के लिए विभाग की ओर से ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
अमृत योजना के तहत सात जोन में नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दिए जाने लिए पाइप लाइन डाली जा रही है। योजना के तहत ओवर हेड टैंक और अंडरग्राउंड टैंक आदि कार्य किए जा रहे हैं। इनके जरिये शहर के बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति दी जाएगी। विभाग की ओर से जोन फर्स्ट में आने वाले वार्डों में पाइप लाइन डाले जाने, कनेक्शन दिए जाने, टैंक निर्माण आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन वार्डों में विभाग की ओर से ट्रायल बतौर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई है। अब इस ट्रायल के दौरान पाइप लाइन में रिसाव आदि कमियों को दूर किया जाएगा। इन कमियों को दूर करने के बाद विभागीय अधिकारी जोन फर्स्ट के क्षेत्र में हुए कामों को नगर पालिका परिषद को हैंडओवर कर देंगे। विभाग की ओर से जोन पांच में लगभग काम का पूरा किया जा चुका है। विद्युत कनेक्शन मिलते ही ट्रायल शुरू कर फरवरी के अंत तक पालिका प्रशासन को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जोन चार के लिए विभाग की ओर से हैंडओवर के लिए मार्च माह निर्धारित किया गया है। जोन 2,3,6,7 में काम को शुरू कर लिया गया है और तेजी काम को पूरा करने की कवायद की जा रही है। जोन 6-7 में जमीन का चिह्नांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह बंटे हैं वार्ड वार जोन
अमृत योजना के तहत जोन-1 में वार्ड 8,9,12,16,20,21,22,24,25, जोन-5 में वार्ड 7,11,15, जोन -4 में वार्ड 2,4,10,14,18,19, जोन 2,3,6,7 में वार्ड 26,27 शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत फर्स्ट जोन के बाशिंदों को ट्रायल तौर पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। विभाग की ओर से इस माह में जोन फर्स्ट को नगर पालिका परिषद को हैंडओवर किया जाएगा। अन्य जोन में भी काम तेज कर दिया गया है।
-आरके शर्मा, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें