फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की चौपाल में गूंजीं समस्याएं

Sat, 20 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/सासनी। अक्सर अपनी समस्याएं लेकर सरकारी दफ्तरों में ठोकरें खाने वाले ग्रामीण तबके के लोगों को ‘अमर उजाला’ ने सीधे अफसरों से रूबरू कराया। मौका था सासनी के बच्चा पार्क में शनिवार को लगी चौपाल का। अमर उजाला की चौपाल के मंच से क्षेत्र के कई गांवों से जमा हुए लोगों ने अपनी समस्याएं सामने बैठे अफसरों तक पहुंचाईं तो बदले में उन्हें लंबे समय से लटकीं इन समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन भी मिला। सरकार की उन योजनाओं की भी जानकारी मिली, जिनसे यह लोग अभी तक अंजान हैं। जनता से रूबरू कराने के ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास को अफसरों ने भी दिल खोलकर सराहा।
विज्ञापन

सुबह से ही किसानों और ग्रामीण तबके के लोगों की काफी भीड़ थी। प्रशासन की तरफ से प्रभारी तहसीलदार सासनी प्रसून कश्यप, प्रभारी चिकित्साधिकारी सासनी डॉ.प्रदीप रावत, विद्युत विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र कुमार और विजय बहादुर, पुलिस उपनिरीक्षक लंकुश यादव और सासनी चेयरमैन के पति भगवती कुशवाहा चौपाल में पहुंचे। नगला गढ़ू के अविनाश तिवारी ने कहा कि बारिश और ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को सबसे कम मुआवजा सासनी तहसील में मिला है। लिहाजा किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने जर्जर विद्युत तार, पर्याप्त बिजली नहीं मिलने और बिजली विभाग के उत्पीड़न का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। संचालन कर रहे पूर्व सभासद कमल वार्ष्णेय ने कस्बे के मोहल्लों में जर्जर विद्युत तारों की तरफ अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया। तिलौठी के ओमप्रकाश ने अपने खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करने की बात रखी। इनके अलावा विनय कुमार सिंह सासनी, सोनू शर्मा, दिनेश तोमर, रामस्वरूप शर्मा, रवींद्र सिंह, यादराम जरैया, शिवाजी नगला बल्देव, सचिन कुमार सासनी, राजकुमार सिंह सठिया आदि अनेक किसानों ने भी बिजली की समस्या और मुआवजे की मांग उठाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप रावत ने जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दी और ग्रामीणों से इसमें सहभागी बनकर मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की अपील की। बिजली के जेई प्रमेंद्र कुमार ने कहा कि जर्जर तारों को बदलने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के यहां लंबित है, जिसे मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराए जाएंगे। प्रभारी तहसीलदार प्रसून कश्यप ने कहा कि जैसे ही शासन से जिला प्रशासन को बजट मिलेगा, सासनी तहसील के किसानों के लिए ज्यादा धनराशि की मांग कर ली जाएगी। कोशिश होगी कि 115 में से 100 गांवों में पैसा बंट जाए। विद्युत अधिकारियों से भी कहा कि लोगों की समस्याएं प्राथमिकता से दूर कराएं। जहां प्रशासनिक सहयोग की जरूरत है, तुरंत बताएं। व्यवस्था में सुरेशचंद्र शर्मा एडवोकेट, कमल माहेश्वरी, ऋषि कुमार, ऋषि शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।
चौपाल को लिया हाथों-हाथअमर उजाला की खेती-किसानी ताजा-तरीन जानकारी से भरपूर किताब चौपाल का भी लोगों में खासा क्रेज रहा। चौपाल में लगे स्टॉल पर इस किताब को देखने और पढ़ने वालों का तांता लगा रहा। कई लोग इस किताब को अपने साथ भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें