सीईआईआर पोर्टल एक उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म है, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इसके जरिये चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया जाता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने के मामले में हाथरस जनपद उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से हाथरस पुलिस ने सितंबर माह में सबसे अधिक गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल एक उन्नत तकनीकी प्लेटफॉर्म है, जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकी सेवाएं संचालित कर रही हैं। इसके जरिये चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस किया जाता है। उसके बाद उसे ब्लॉककर तलाशा जाता है। उन्होंने कहा कि यह सफलता मोबाइल रिकवरी टीम की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और अथक परिश्रम का परिणाम है। हम आगे भी जनता को त्वरित और प्रभावी सेवा देने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।