फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धान के बीज में धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साधु आश्रम क्षेत्र के गांव भवनगढ़ी के किसान ने कस्बे के एक खाद बीज विक्रेता पर धान के बीज में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जिला कृषि अधिकारी से शिकायत की है। मामले की जांच विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित किसान हरपाल सिंह का कहना है कि 10 जून को उन्होंने हरदुआगंज बगीची के निकट स्थित एक खाद-बीज की दुकान से 64 किलो धान का प्रमाणित बीज पीबी 1692 खरीदा था। दुकानदार ने कहा था कि बीज शुद्ध है, कोई मिलावट नहीं है। इसकी पैदावार करीब 20 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ होगी। ऐसा न होने पर वह जिम्मेदार होंगे। आरोप है कि धान लगने के बाद आधा धान का पौधा करीब तीन फीट बढ़ा, जिसमें रोग लग गया।

शेष पौधे छह फीट तक बढ़े, लेकिन बाल नहीं निकले। शिकायत करने पर दुकानदार ने फसल के फोटो व वीडियो ग्राफी कराकर नुकसान की भरपाई का आश्वासन दे दिया, लेकिन आज तक मुआवजा नहीं दिया। कृषि विकास अधिकारी ने बताया है कि मौके पर जाकर जांच की थी, जिसमें आरोपों की पुष्टि होती है, मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर जिला कृषि अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें