फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टीम पर जांच के नाम पर खानापूर्ति का आरोप, हंगामा

Tue, 08 Aug 2023 12:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
। ग्राम प्रधान टिकारी के खिलाफ विकास कार्याें में हुई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए टीम गांव पहुंची। टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि टीम ने शिकायत के आधार पर जांच न करके मनमाने तरीके से जांच की है। जांच के नाम टालमटोल किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने टीम के समक्ष हंगामा काटा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि गांव टिकारी के रहने वाले मोहनलाल, चंद्रपाल व राजेश कुमार ने ग्राम प्रधान टिकारी पर विकास कार्यों में अनियमिता बरतने की शिकायत की थी। इस शिकायत के आधर पर गांव में सोमवार को जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने इस दौरान प्रधान द्वारा कराए गए कार्याें का लेखा-जोखा देखा।



ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। 14 लाख रुपये का गबन किया गया है। श्मशान घाट में तीन सेट लगवाने के लिए पैसा तो निकाल लिया पर मरघट में तीन सेट नहीं लगे हैं। सरकारी विद्यालय में इंटरलॉकिंग के लिए पैसा निकाला गया। खेलकूद के लिए मैदान में चहारदीवारी लगाने के लिए पैसा निकलवाया, उसका भी गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें