फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एआरपी की चयन प्रक्रिया में लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 08 May 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने एआरपी के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत महानिदेशक स्कूल शिक्षा से की है। उन्होंने इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

त्यागी का कहना है कि जिले के एक सहायक अध्यापक की नियुक्ति समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक के पद पर हाथरस में ही करीब पांच वर्ष पूर्व की गई थी। प्रतिनियुक्ति से अब तक लगातार वह विवादों में हैं। गृह जनपद में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिल जाने से वह शिक्षकों को भयभीत करते हैं और प्रताड़ित करते आ रहे हैं।
आरोप है कि कई अपात्रों को परीक्षा में शामिल कर चयनित कर लिया गया और कई पात्रों के आवेदन जानबूझ कर निरस्त कर दिए गए। उन्हें परीक्षा से भी वंचित कर दिया गया। शिकायतकर्ता ने जिले में हुई एआरपी चयन की परीक्षा को निरस्त कर सभी पात्रों को शामिल कर परीक्षा दोबारा कराने की मांग की है। उन्होंने आरोपी जिला समन्वयक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें