पूर्व चेयरमैन का निधन चार दिसंबर 2021 को हुआ था। आरोप है कि कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय ने उनका फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह फोटो एआई से बनाया गया था।
सासनी के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार स्व. जगदीश कुमार शर्मा की तस्वीर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से की गईं छेड़छाड़ ने तूल पकड़ लिया है। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस और साइबर अपराध शाखा में की गई है।
विज्ञापन
बता दें कि पूर्व चेयरमैन का निधन चार दिसंबर 2021 को हुआ था। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार वार्ष्णेय ने उनका फोटो अशोभनीय तरीके से इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। यह फोटो एआई से जारी किया गया था। लोगों ने इसकी निंदा करनी शुरू कर दी। जगदीश शर्मा के पुत्र राजीव कुमार शर्मा ने इसकी शिकायत की।
उन्होंने कोतवाली में की गई शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत कार्यालय को दुकान दर्शाकर चेयरमैन ने नीलामी करने का प्रयास किया था, जिस पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इसी वजह से उनके परिवार और ईमानदार पिता की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। इंस्पेक्टर ने इसकी जांच साइबर अपराध शाखा से कराने की बात कही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्व चेयरमैन राजीव कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि मेरा उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। अगर इस तरह का कृत्य हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।