संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सोमवार को चारों आरोपियों को ऑनलाइन पेशी हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 24 मई की तिथि नियत की गई है। उल्लेखनीय पिछले साल सितंबर माह में चंदपा क्षेत्र के एक गांव में एक बिटिया के साथ दिल दहलाने वाली वारदात हुई थी। इसे लेकर खासा उपद्रव भी हुआ था। सीबीआई ने इस मामले की जांच की थी।
जांच के बाद चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश के खिलाफ विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में आरोपपत्र भी दाखिल किया गया था। चारों आरोपी संदीप, रवि, रामू और लवकुश अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध हैं। सोमवार को कोरोना के चलते चारों अभियुक्त यहां जेल से तो नहीं आए, लेकिन चारों की वर्चुअल पेशी हुई। अब कोर्ट ने इस मामले में अगली तिथि 24 मई निर्धारित की है।