फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वाहनों के प्रदूषण एवं फिटनेस प्रमाणपत्र कवर कराएं सभी स्कूल, ब्लैक स्पॉट पर लगें चेतावनी बोर्ड

Sat, 07 Jan 2023 07:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डीएम अर्चना वर्मा ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों के लिए वैध प्रदूषण एवं फिटनेस प्रमाणपत्र से आच्छादित करा लें। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट्स के दोनों  तरफ ब्लैक स्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
विज्ञापन
स्कूल बस और अन्य वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने को लेकर हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने शनिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की। डीएम ने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि अनाधिकृत वाहन संचालन के खिलाफ पूरे जिले में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाए। विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अधिक सवारियां, अधिक भार लेकर संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ चालान करने की कार्रवाई की जाए।  

विज्ञापन


डीएम ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित किए गए नवीन दुर्घटना बहुल क्षेत्रों, ब्लैक स्पॉट्स के दोनों  तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैक स्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।  शीत ऋतु में कोहरे के कारण मार्गों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इन्हें रोकने के लिए एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा पर आने वाली समस्त गाड़ियों पर रिफलेक्टर शीट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए निर्देश दिए।  

डीएम ने सभी स्कूल संचालकों व प्रबंधकों को निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों को वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं वैध फिटनेस प्रमाणपत्र से आच्छादित करा लें। विधायक सिकंदराराऊ ने जिले के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवश्यकता व नियमानुसार ब्रेकर बनाने, साइन बोर्ड लगाने एवं लाइट के उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें