फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीता अलीगढ़

Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
क्रिकेट मैच देखने पहुंचे दर्शक।  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पालिका क्रीड़ा स्थल पर चले रहे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में सहारा अलीगढ़ ने रेलवे इलाहाबाद को तीन विकेट से मात दी। दूसरे मुकाबले में इलेविन स्टार दिल्ली ने राया पर 25 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में रेलवे इलाहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रेलवे इलाहाबाद की तरफ से आकाश पांडेय ने 36 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाकर ताबड़तोड़ 78 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए निशांत ने 15 गेंदों में सात चौके लगाकर 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा अलीगढ़ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की।
अलीगढ़ की तरफ से दुष्यंत ने 30 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और पांच चौकों की मदद से 66 रन और शेखर ने सात गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 32 रन की पारी खेली। आकाश पांडेय की पारी रेलवे इलाहाबाद की हार टाल नहीं सकी और सहारा अलीगढ़ ने सात विकेट के नुकसान पर 188 बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला इलेविन स्टार दिल्ली और राया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेविन स्टार दिल्ली ने निधारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से लवी चौहान ने 17 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 35 रन और दिलशाद ने 18 गेंदों में एक छक्का और चार चौके लगाकर 30 रन की पारी खेली। जबाव में राया की टीम ने 18 ओवरों में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 25 रन से मुकाबला हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें