फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान है परेशान: नहर और रजबहा सूखे, मुरझा गईं गेहूं और आलू की फसल, पानी का है बेसब्री से इंतजार

Sat, 22 Nov 2025 11:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसान जब सिंचाई विभाग से संपर्क करते हैं तो जल्द पानी आने का आश्वासन दिया जाता है। गेहूं की बुवाई के 21 दिन बाद सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अगर समय पर पानी नहीं लग पाता है तो फसल खराब होने का खतरा हो जाता है।
विज्ञापन
सूखा पड़ा बिसाना रजबहा व सूखी पड़ी अलीगढ़ रोड नहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रोड नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से रजबहा सूखे पड़े हैं। जिससे किसान रबी की फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 19 हजार हेेक्टेयर में गेहूं और आलू की फसल मुरझा रही है। 

विज्ञापन


इस नहर का पानी बिसाना और गिजरौली सहित अन्य रजबहों में जाता है। इन रजबहों की सफाई करा दी गई है। अब किसानों को बेसब्री से पानी आने का इंतजार है। कुछ किसान आलू व गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए नलकूप पर आश्रित रहने के लिए मजबूर हैं। किसान जब सिंचाई विभाग से संपर्क करते हैं तो जल्द पानी आने का आश्वासन दिया जाता है। गेहूं की बुवाई के 21 दिन बाद सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अगर समय पर पानी नहीं लग पाता है तो फसल खराब होने का खतरा हो जाता है।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इंजी. चंद्रमौलि द्विवेदी का कहना है कि मांग पत्र भेज दिया गया है, आगामी सप्ताह में पानी आने की संभावना है। किसान चिंतित न हो नहर में पानी आते सभी रजबहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।

अलीगढ़ रोड नहर में पानी न आने से रजबहों में पानी नहीं आया है, जिससे गेहूं व आलू की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल से व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोग परेशान हैं।-बबलू निवासी गांव गंगचौली।

विज्ञापन

अलीगढ़ रोड नहर सिंचाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन पानी न आने से किसान परेशान हैं। गेहूं और आलू की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।-राज कुमार निवासी कलवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें