फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलीगढ़ रोड नहर सूखी... मुरझा गए गेहूं और आलू

विज्ञापन
सूखा पड़ा बिसाना रजबहा।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड नहर में अब तक पानी नहीं छोड़े जाने से रजबहा सूखे पड़े हैं। जिससे किसान रबी की फसलों में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लगभग 19 हजार हेेक्टेयर में गेहूं और आलू की फसल मुरझा रही है। इस नहर का पानी बिसाना और गिजरौली सहित अन्य रजबहों में जाता है। इन रजबहों की सफाई करा दी गई है। अब किसानों को बेसब्री से पानी आने का इंतजार है। कुछ किसान आलू व गेहूं की फसल में सिंचाई के लिए नलकूप पर आश्रित रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


किसान जब सिंचाई विभाग से संपर्क करते हैं तो जल्द पानी आने का आश्वासन दिया जाता है। गेहूं की बुवाई के 21 दिन बाद सिंचाई की जरूरत पड़ती है। अगर समय पर पानी नहीं लग पाता है तो फसल खराब होने का खतरा हो जाता है।



सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता इंजी. चंद्रमौलि द्विवेदी का कहना है कि मांग पत्र भेज दिया गया है, आगामी सप्ताह में पानी आने की संभावना है। किसान चिंतित न हो नहर में पानी आते सभी रजबहों में टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन




अलीगढ़ रोड नहर में पानी न आने से रजबहों में पानी नहीं आया है, जिससे गेहूं व आलू की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल से व्यवस्था करनी पड़ रही है। लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बबलू निवासी गांव गंगचौली।

अलीगढ़ रोड नहर सिंचाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन पानी न आने से किसान परेशान हैं। गेहूं और आलू की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
राज कुमार निवासी कलवारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें