हाथरस के रेलवे स्टेशनों पर भारी सामान लेकर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। हर एक यात्री की गतिविधियों पर भी नजर है। आरपीएफ पूरे दल के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रही है।
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अलर्ट जारी है। आरपीएफ के साथ जीआरपी भी हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों पर विशेष निगाह रख रही है।
विज्ञापन
हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर भीड़ वाली ट्रेनों के आवागमन के समय जीआरपी व आरपीएफ विशेष नजर बनाए हुए है। भारी सामान लेकर आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। हर एक यात्री की गतिविधियों पर भी नजर है। आरपीएफ पूरे दल के साथ स्टेशन परिसर में गश्त कर रही है।
अधिकारियों की ओर से सुरक्षा को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। टिकट चेक करने वालों को भी इसके लिए अलर्ट किया गया है। आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी रणजीत यादव ने बताया कि इस समय हम भी अलर्ट मोड पर हैं, हर छोटी-बड़ी घटना पर निगाह है।