मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। खासकर वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
किसानों व पशुपालकों को बरतनी होगी सावधानी
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने किसानों को विशेष परामर्श दिया है कि वे अपनी रबी की खड़ी फसलों में वर्तमान में सिंचाई कार्य और किसी भी प्रकार के कीटनाशक या रोगनाशी दवाओं का छिड़काव तुरंत स्थगित कर दें। साथ ही सभी पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम और बिजली कड़कने की संभावना के चलते अपने पशुओं को खुले स्थान पर बिल्कुल न बांधें और उन्हें सुरक्षित व पक्के शेड के नीचे रखें, ताकि किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि से बचा जा सके।