फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनर लटकाकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न के विरोध में गांव सुसाइन में लगा मतदान बहिष्कार का बैनर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। निर्दोष ग्रामवासियों पर पुलिस उत्पीडन और अत्याचार तथा निराधार अभियोग पंजीकृत करने का आरोप लगाते हुए अब ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार को लेकर गुरूवार को गांव ऊंचागांव सुसाइन में परिषदीय स्कूल के पास सड़क के बीचोंबीच बैनर लटकाकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी प्रशासन को दी है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गांव ऊंचागांव में रजवाहे के निकट तीव्र मोड़ और एक बरगद के पेड़ की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थीं। कई लोगों की मौत भी हो गई थी, लिहाजा पिछले महीने ग्रामीणों ने रजवाहे के निकट जाम लगा दिया था, जाम लगवाने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक हुई थी। इसी दौरान हुए पथराव में अपराध निरीक्षक का सिर भी फट गया था, जिसके बाद पुलिस ने 14-15 नामजद लोगों के साथ करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद़्दमा दर्ज किया था।

मुकद्दमा दर्ज हो जाने के बाद से पुलिस गांव में लगातार दबिशें दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस केस में निर्दोष ग्रामवासियों को फंसा रही है और उनका उत्नीडन कर रही है। इसे लेकर अब गांव ऊंचागांव, सैनपुर, कजरौठी, धानौटी, करसौरा, नसीरपुर, सुखा, सीयमल, गुबरारी, बर्धवारी, कुरावली आदि के मतदाता लामबंद हो चुके हैं। गांव सुसाइन में लटकाए गए इस बैनर पर उक्त गांव के मतदाताओं द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 का बहिष्कार करने की बात को अंकित किया गया है। फिलहाल, अब देखना होगा ग्रामीणों के इस बहिष्कार को लेकर प्रशासन का रूख क्या होगा। एसडीएम ज्योत्सना बंधु का कहना है कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मौके पर टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें