फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: डिप्थीरिया को लेकर अलर्ट जारी

विज्ञापन
प्रती​कात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। जिसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिले में डिप्थीरिया के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। हसायन और मुरसान में टीकाकरण का डेटा पोर्टल पर अपडेट न होने पर नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन




बैठक में ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, पैथोलॉजी, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, आयुष्मान भारत योजना, नियमित टीकाकरण और जन्म-मृत्यु पंजीकरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।





जिलाधिकारी ने कहा कि अस्पताल परिसरों में पड़े निष्प्रयोज्य सामान, वाहनों और भवनों का तत्काल निस्तारण किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं, विशेषकर अंतिम माह में पहुंच चुकी महिलाओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने और आवश्यकता अनुसार आयरन सुक्रोज की डोज देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें