लोकसभा चुनाव में चुनावी सभा करने अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हाथरस आएंगे। 29 अप्रैल को अखिलेश यादव सिकंदराराऊ के क्रीड़ा स्थल पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के बाद अखिलेश यादव हाथरस से सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगेंगे। सिकंदराराऊ में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन का कार्यक्रम सुनिश्चित हो गया है। अब तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।