फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras : कुछ घंटे... दुनिया के सबसे मालदार किसान बने अजीत, खाते में आए एक हजार खरब से ज्यादा!

Sun, 04 May 2025 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

उनके बैंक खाते में अचानक दस नील यानी एक हजार खरब से ज्यादा की रकम जमा हो गई। इसे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस और बैंक में उन्होंने इसकी शिकायत की है। उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ घंटे के लिए ही सही ग्राम पंचायत मिढ़ावली के मजरे नगला दुर्जिया के अजीत सिंह दुनिया के सबसे अमीर किसानों में शामिल हो गए।

विज्ञापन


उनके बैंक खाते में अचानक दस नील यानी एक हजार खरब से ज्यादा की रकम जमा हो गई। इसे देख उनके होश उड़ गए। पुलिस और बैंक में उन्होंने इसकी शिकायत की है। उनका खाता फ्रीज कर दिया गया है।

यह रकम इतनी है कि किसान के लिए जीरो की गिनती कर रकम का अनुमान लगाना ही मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों के कुल बजट से ज्यादा यह रकम बैठ रही है। अजीत सिंह का एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले माह 24 अप्रैल को उनके खाते से 1800 रुपये कट गए थे, इसके बाद वह लगातार बैलेंस चेक करते रहते हैं। रविवार को बैलेंस चेक करने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।

उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर इसकी शिकायत की। उन्हें बताया गया कि इतना पैसा जमा होना संभव नहीं है, कोई एरर हो सकता है। इसके बाद अजीत सिंह ने कोतवाली सादाबाद पर तहरीर दी।

अजीत सिंह का कहना है कि पहले उनके खाते से रकम गायब कर दी गई, अब रकम भेज दी गई। उन्होंने आशंका जताई कि कोई साइबर अपराधी उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। 
विज्ञापन


यह एक टेक्निकल गड़बड़ी : बैंक अफसर  
साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, इसलिए पीड़ित को साइबर क्राइम सेल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। 

  • बैंक अधिकारियों के मुताबिक यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। इतनी बड़ी रकम खाते में आना संभव नहीं है

MP News: लाडली बहनों को अप्रैल की किश्त का इंतजार, पहली बार ट्रांसफर में हुई देरी, अब इस तारीख को मिलेगा पैसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें