फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICCC: अब एआई बताएगा शहर में कहां-कहां पर लगा है जाम, हर वाहन की आवाजाही का तैयार होगा डाटा

Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आईसीसीसी में एआई आधारित स्मार्ट एनालिटिक्स सिस्टम भी सक्रिय है। इसके माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, रेड लाइट जंप करने और तेज गति से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों की स्वतः पहचान की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सिस्टम तत्काल अलर्ट जारी करता है।
विज्ञापन
ट्रैफिक कैमरे - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में ट्रैफिक प्रबंधन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डेटा एनालिटिक्स के सहारे किया जाएगा। प्रमुख चौराहों पर वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति का डिजिटल डाटा तैयार किया जाएगा। इसके आधार पर यातायात व्यवस्था में सुधार और नई रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों की निगरानी की जा रही है। यहां लगे कैमरों से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाएगा कि किस चौराहे पर सबसे अधिक दबाव रहता है, किस समय जाम की स्थिति बनती है और किन मार्गों पर सुधार की आवश्यकता है। अधिकारियों का कहना है कि इससे ट्रैफिक डायवर्जन, सिग्नल टाइमिंग और यातायात प्रबंधन संबंधी निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

30 मई को जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा और एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार के साथ आईसीसीसी का निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैफिक मॉनिटरिंग, स्मार्ट सर्विलांस और नागरिक सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। आईसीसीसी में एआई आधारित स्मार्ट एनालिटिक्स सिस्टम भी सक्रिय है। इसके माध्यम से बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने, रेड लाइट जंप करने और तेज गति से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों की स्वतः पहचान की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सिस्टम तत्काल अलर्ट जारी करता है। अधिकारियों के अनुसार, शहर के ट्रैफिक का डिजिटल प्रोफाइल तैयार होने के बाद जाम वाले क्षेत्रों की पहचान और यातायात प्रबंधन पहले से अधिक प्रभावी हो सकेगा।
विज्ञापन


आईसीसीसी की प्रमुख सुविधाएं
  • 572 सीसीटीवी कैमरे
  • 108 नंबर प्लेट पहचान कैमरे
  • 74 रेड लाइट उल्लंघन डिटेक्टर
  • 16 स्पीड वायलेशन सिस्टम
  • 20 एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम
  • 10 फेस रिकग्निशन सिस्टम
  • ड्रोन निगरानी की सुविधा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें