फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में आगरा, महिला वर्ग में हाथरस चैंपियन

Tue, 06 Nov 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
जोन स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में शील्ड के साथ आगरा की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तीन दिन पुलिस लाइन में चली जोन स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आगरा और महिला वर्ग में हाथरस ने चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीती। 100 मीटर रिले दौड़ के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। यहां पर विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

सोमवार को 11वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुलिस लाइन में समापन एसपी जयप्रकाश की देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने कराई थी। तीनों दिन चलीं प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से आगरा और महिला वर्ग से हाथरस की टीम चैंपियन रही। सोमवार को हुई 100 मीटर रिले रेस में आगरा की टीम विजयी रही, जबकि दूसरा स्थान फीरोजाबाद ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर हाथरस के खिलाड़ी रहे। महिला वर्ग की रिले दौड़ में हाथरस की अभिलाषा, विनीता, अंजना और आरती सबसे आगे रहीं। मैनुपरी की राधारानी, नीलम, बबली और कमलेश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर फीरोजाबाद की शबनम जहां, स्मिता, रेनू चौधरी और सीमा रहीं। इस मौके पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सुमन कनौजिया, अग्निशमन अधिकारी एके सिंह, अश्वनी कुमार, अतुल वर्मा, मुलायम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें