फोटो27 वार्ता करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहरी क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ रोड पर कच्ची पटरियों को पक्की कराए जाने एवं अटल पथ के निर्माण हेतु नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था। इस क्रम में पालिका परिषद हाथरस द्वारा खंडों में मार्ग की पटरियों को 14वां वित्त आयोग से प्राप्त निधि से पक्की कराए जाने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम चरण में अलीगढ़ रोड पर दोनों ओर नवग्रह मंदिर से मुंशीगजाधर सिंह मार्ग तक एवं मथुरा सिकंदराराऊ रोड पर ओढपुरा से बौहरे वाली देवी तक एवं सिटी स्टेशन के बाहर से सेकसरिया स्कूल के सामने तक की पटरियों को पक्का कराए जाने की स्वीकृति प्राप्त की गई हैं।
उन्होंने बताया कि मथुरा सिकंदराराऊ रोड पर पालिका परिषद द्वारा रेलवे लाईन के सहारे ग्रीन बेल्ट का निर्माण भी कराया जा रहा हैं। ग्रीन बेल्ट के सहारे पटरी को ऊंचा कर उस पर इंटरलॉकिंग टाइल्स व डिजाइनर लाइट्स एवं बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार अलीगढ़ रोड पर भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि कार्य को तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य बनाया गया है। इस अवसर पर ईओ डॉ. विवेकानंद, एई रईस अहमद, संदीप भार्गव, अनिल कुमार, रामबहादुर, विद्यासागर शर्मा, विजय प्रकाश स्वर्णकार आदि मौजूद थे।