फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शाम तक जाम से जूझा आगरा-अलीगढ़ रोड

Thu, 21 Nov 2024 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड पर जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। सहालग के दौरान तो यह समस्या ज्यादा परेशान कर रही है। बुधवार को दोपहर से शाम तक रुक-रुककर लगे जाम के कारण वाहनों की कतारें लगी रहीं। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड से आवागमन इन-दिनों काफी मुश्किल हो गया है। मार्ग पर सुबह से ही इस कदर वाहनों का जमावड़ा रहता है कि निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बुधवार को दोपहर के समय शहर के नवीपुर चौराहे पर जाम लगने की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे यह जाम ओवरब्रिज तक पहुंच गया। इस दौरान घास की मंडी, घंटाघर चौराहा, ओवरब्रिज के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। वाहनों की भीड़ के चलते ओवरब्रिज पर काफी देर तक आवागमन रुका रहा।
सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूलों से लौटने वाले बच्चों को हुई। छुट्टी के बाद वापसी के समय स्कूली वाहन जाम में फंसे नजर आए। यातायात पुलिस कर्मी भी सभी चौराहों पर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। गौरतलब है कि इन-दिनों सहालग चल रहे हैं। इस कारण आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर बने विवाह स्थलों के बाहर वाहन खड़े रहते हैं। एक साथ वाहनों का आवागमन बढ़ने से जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें