फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वायुसेना में चयन के अगले ही दिन अग्निवीर की ब्रेन हेमरेज से मौत

Wed, 03 Jun 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
राहुल कुमार का फाइल फोटो - फोटो : Family
विज्ञापन
गांव मोनिया में राहुल कुमार (20) का सोमवार को अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट आया और वायुसेना में चयन होने की खुशी से पूरा परिवार प्रफुल्लित था। अगले ही दिन मंगलवार सुबह राहुल के सिर में तेज दर्द और उल्टी होने लगी। कुछ देर में उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने ब्रेन हेमरेज से मौत होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन

राहुल गांव मोनिया निवासी ओमवीर का पुत्र और उनके दो बेटों व तीन बेटियों में सबसे बड़ा था। वह पढ़ाई में होशियार था और उसकी स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय में हुई थी। इस समय वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था।
पिता ने बताया कि कुछ समय पहले वह वायुसेना की अग्निवीर भर्ती में शामिल हुआ था, जिसका सोमवार देर शाम परिणाम आया था और इसमें वह सफल रहा था। मंगलवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन राहुल को लेकर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही राहुल की मौत हो गई।
विज्ञापन

-सीएचसी लाए जाने के समय युवक की हालत बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के रूप में आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन दिए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। उसे ब्रेन हेमरेज होने की संभावना लग रही थी। -डॉ. दानवीर सिंह, एमओआईसी, सीएचसी सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें