मुरसान क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब ढाई वर्ष पहले युवक की पत्नी ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पत्नी की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।