फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेरिफिकेशन के बाद हो सेल्समैन की नियुक्ति, जिला का निवासी होना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने आबकारी अधिकारी के साथ बैठक की। डीएम ने आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए मदिरा की दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब की दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन की नियुक्ति वेरिफिकेशन के बाद ही हो, यह भी सुनिश्चित करें की वह जिले का निवासी हो।
डीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त किया जाए। जनपद में संचालित मदिरा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में संचालित जिन उद्योगों में मिथाइल अल्कोहल का प्रयोग किया जाता है, उन उद्योग संचालकों से संपर्क कर जानकारी की जाए कि मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति कहां से ली जा रही है और उस संस्था का पूर्ण विवरण प्राप्त करते हुए समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी को मिथाइल अल्कोहल की आपूर्ति के संबंध में लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी जेपी सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट राजकुमार सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें